काश रोक सकती में इस वक़्त को
जहाँ एक तरफ़ बड़ा हो रहा हमारा कुक्रिया
और दूसरी तरफ़ भागता यह वक़्त
चाहती हूँ बहुत की रोक लूँ इस वक़्त को
रेत की तरह निकल रहा हैं यह वक़्त
पर कब दूर होगी यह दूरिया
कब होंगें साथ फिर से हम
कब ख़त्म होगा हर शनिवार के आने का इतेज़ार
कब पूरा होता हैं सिर्फ़ दो दिन तुम्हें देखना हफ़्ते के
वाला यह समय परंतु ख़त्म नहीं होता यह अकेलापन
होते हो आस पास जब तुम लगता हैं सब हैं मेरे पास
क्यों नहीं रह सकते हम साथ
तू वहाँ में यहाँ होने से ज़िंदगी हैं कहा
हैं तो सिर्फ़ अकेलापन
सच बताऊ तो थक गई हूँ में इस अकेलेपन से
सपने तुम्हारे साथ रहने के लेकर आई थी इस घर में
पर कहा हैं घर जहाँ तू नहीं
कब तक सहु यह तन्हा जीवन
क्या आयेगा यह समय लौट कर
क्या हम होंगे फिर से इस पड़ाव पर ज़िन्दगी के
क्या होगी हमारी बिटिया फिर से नन्ही सी
क्या यह करेगी फिर से मासूम सी हरकते
कैसे थाम लूँ इस समय को ?
बता जरा तू